गुड़गांव, मई 16 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। एक कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर दो करोड़ 65 लाख रुपये की बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एक दंपती के खिलाफ साजिश रचने और जालसाजी करने का सेक्टर-65 थाने में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-58 निवासी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक दंपति ने नामी कूरियर कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने का वादा किया था।उसके बाद कई बार में दो करोड़ 65 लाख रुपये की ऐंठ लिए गए।आरोपियों ने फ्रेंचाइजी नहीं दिलवाई और न ही रुपये वापस किए गए। रुपये मांगने पर कोई ने कोई बहाना बनाते हुए आनाकानी करने लगे और उसके बाद रुपये देने से मना कर दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...