हमीरपुर, फरवरी 14 -- हमीरपुर। यमुना नदी के पुल पार जवाहर नाले के निकट हुए हादसे में थाना बिवांर के छानी गांव की एक महिला की मौत हो गई। महिला अपने परिवार कानपुर में रहती है। पुत्र के साथ बाइक से छानी गांव आते समय बीच रास्ते हादसे में उसकी मौत हो गई। कानपुर नगर के लालपुर नई बस्ती नौबस्ता निवासी 40 वर्षीय रामश्री पत्नी हरीराम अपने पुत्र अनिल के साथ शनिवार को बाइक से छानी गांव जा रही थी। रामश्री मूलरूप से छानी की रहने वाली है। परिवार संग कानपुर में रहने लगी है। तभी जवाहर नाले के पास ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। बाद में सजेती पुलिस शव को उठाकर ले गई। कानपुर में ही पोस्टमार्टम कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.