नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने आज (शुक्रवार, 21 नवंबर को) एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए चार श्रम संहिताओं (कानूनों) को तत्काल प्रभाव से लागू करने की घोषणा की है। इनके जरिये 29 मौजूदा श्रम कानूनों को तर्कसंगत बनाया गया है। ये चार श्रम संहिताएं हैं- वेतन संहिता, 2019, औद्योगिक संबंध संहिता, 2020, सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 तथा व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य दशाएं संहिता, 2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने इसे आजादी के बाद का सबसे बड़ा श्रम कानून सुधार कहा है। उन्होंने लिखा है, "श्रमेव जयते! आज, हमारी सरकार ने चार लेबर कोड लागू कर दिए हैं। यह आज़ादी के बाद से सबसे बड़े और आगे बढ़ने वाले लेबर-ओरिएंटेड सुधारों में से एक है। यह हमारे वर्कर्स को बहुत मज़बूत बनाता है। यह कम्प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.