पीलीभीत, अगस्त 6 -- पीलीभीत। अयोध्या में 14 से 16 अगस्त तक आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय तैराकी सब जूनियर वर्ग बालक-बालिका चैंपियनशिप में भाग लेने वाली बरेली मंडल की टीम में चयन के लिए जिला टीम का चयन किया गया। खिलाड़ियों ने तरणताल में अपना प्रदर्शन किया। फुआद मोहम्मद ख़ान 50, 100, 200 मीटर और 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक, असनीत कौर 50,100 फ्रीस्टाइल और 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, तनिष्का शाक्य 50, 100 मीटर फ़्री स्टाइल तैराकी में भाग लिया। टीम का गठन गांधी स्टेडियम के तरणताल पर ट्रायल के आधार पर किया गया, जिसमें लगभग 30 बच्चो ने भाग लिया। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार गौड़ ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। जिला तैराकी संघ की अवैतनिक सचिव भावना मिश्रा ने बताया कि सभी ट्रायल खेलो इंडिया के साईं कोच दीपक बिष्ट के निर्देशन में हुए है। टीम मे...