फ्री राशन वितरण की डेट बढ़ी, अब इतने तारीख तक बंटेगा मई माह का गेहूं-चावल
नई दिल्ली, मई 8 -- UP Free Ration : उत्तर प्रदेश में राशन कार्डधारकों के लिए राहत की खबर है। मई माह के राशन वितरण की तारीख को छह दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। अब कार्डधारक 14 मई तक राशन ले सकते हैं। आठ मई तक राशन वितरण पूरा न हो पाने को देखते हुए शासन ने वितरण की तारीख को बढ़ाया है। अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलो राशन मिलेगा। जिसमें 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल होगा। जबकि पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलो राशन दिया जाएगा। इसमें दो किलो गेहूं और तीन किलो चावल मिलेगा। मई माह के राशन का वितरण इसबार 24 अप्रैल से ही शुरू हो गया था। आठ मई तक राशन का वितरण किया जाना था। कई जिलों के जिलाधिकारियों ने अवगत कराया कि आठ मई तक राशन वितरण पूरा नहीं हो पाएगा। कार्डधारक राशन प्राप्त करने से वंचित न रह जाए इसे देखते हुए शासन ने वितरण की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.