नई दिल्ली, अगस्त 15 -- इंडिया वर्सेस श्रीलंका दो मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज आज यानी शनिवार, 15 अगस्त से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल को ध्यान में रखते हुए दोनों ही टीमों के लिए यह सीरीज काफी अहम रहने वाली है। जो यह सीरीज हारेगा उसकी फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें काफी कम हो जाएगी। फिलहाल भारत WTC पॉइंट्स टेबल में 5वें तो श्रीलंका 6ठे पायदान पर है। टीम इंडिया लगभग 10 दिन पहले श्रीलंका पहुंच गई थी। भारत ने यहां एक वॉर्म अप मैच भी खेला जिसमें उन्होंने श्रीलंका XI को तीन दिन के अंदर ही मात दी। अब देखना होगा कि खिलाड़ी टेस्ट मैच में कैसा परफॉर्म करते हैं। आइए एक नजर IND vs SL मैच से जुड़ी अहम जानकारियों पर डालते हैं- यह भी पढ़ें- मैच के दौरान फोन पर गर्लफ्रेंड से ...