पटना, अप्रैल 8 -- साइबर अपराधियों ने फ्री बिजली जारी रखने के नाम पर एक महिला से सोमवार को एक लाख से अधिक की ठगी कर ली। मामले में पीड़िता की ओर से साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। हालांकि, पुलिस की सक्रियता के कारण महिला के बैंक अकाउंट में 49 हजार वापस आ गए। साइबर अपराधियों अपने आप को बिजली विभाग के कर्मी बताकर उसके मोबाइल पर पहले वीडियो कॉल किया उसके बाद एपीके फाइल भेजा और कहा कि उस पर क्लिक करके केवल एक रुपये डाल दीजिए ताकि सरकार की सुविधा का लाभ आपको निरंतर मिलते रहे। महिला साइबर अपराधियों की झांसे में आ गई और उसने मैसेज पर जैसे ही क्लिक किया वैसे ही उसके बैंक अकाउंट से एक लाख दो हजार 400 रुपये की निकासी हो गई। जब महिला के मोबाइल पर पैसे निकासी का मैसेज आया तो वह घबरा गई था साइबर पुलिस के टोल फ्री नंबर 1930 पर सूचना दी। साइबर प...