फ्री में वेब सीरीज डाउनलोड कराने के नाम पर सवा 6 लाख का चूना, साइबर जालसाजी का नया तरीका
संवाददाता, जून 3 -- Cyber Crime News : साइबर जालसाजी के गिरोह लोगों को ठगने के नए-नए तरीके ढूंढते रहते है। उनका मकसद किसी भी तरह लोगों की जमा पूंजी पर डाला डालना और इसीलिए जैसे-जैसे लोग साइबर ठगी के तौर-तरीकों से सतर्क हो रहे है वैसे-वैसे ठग अपने तरीकों में बदलाव ला रहे हैं। साइबर फ्रॉड का एक नया मामला उत्तर प्रदेश के बस्ती में सामने आया है, जिसमें साइबर ठगों ने वेब सीरीज को फ्री में डाउनलोड कर देखने के नाम पर करीब सवा छह लाख रुपया का फ्रॉड कर लिया। खाते से एक साथ इतनी बड़ी रकम ट्रांसफर होने की जानकारी मिलते ही पीड़ित व्यक्ति के होश उड़ गए। आनन-फानन में इसकी सूचना साइबर सेल के साथ पुलिस को दी। उच्चाधिकारियों के आदेश पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात साइबर जालसाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। साइबर क्राइ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.