प्रयागराज, जून 14 -- प्रयागराज। सोशल मीडिया पर दिखने वाले आकर्षक विज्ञापन और मुफ्त सेवाओं के लालच में आकर लोग तेजी से साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। वेब सीरीज मुफ्त में देखने, सोशल मीडिया फॉलोअर्स बढ़ाने और ऑनलाइन ऑफर के नाम पर साइबर शातिर लोगों के बैंक खातों पर डाका डाल रहे हैं। हाल के दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें लोगों ने कुछ ही मिनटों में अपनी जमापूंजी गंवा दी। सुलेमसराय निवासी सूर्यांश सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर उन्हें फ्री में वेब सीरीज देखने का एक विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन में दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद उन्होंने वेब सीरीज डाउनलोड करने की प्रक्रिया शुरू की। आरोप है कि लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल फोन हैक हो गया। इसके बाद उनके बैंक खाते से तीन अलग-अलग ट्रांजक्शन के जरिए करीब 1.20 लाख रुपये निकाल लिए गए। ख...