रायपुर, अक्टूबर 14 -- छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन में महिला दर्शकों को निःशुल्क प्रवेश देने पर छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ ने सहमति जताई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से बुधवार को महानदी मंत्रालय भवन में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर उन्हें आगामी अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मुकाबले में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे प्रदेश के खेल इतिहास में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। इस दौरान साय ने महिला दर्शकों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उनके लिए प्रवेश निःशुल्क रखने का सुझाव दिया, जिस पर क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने सहमति...