चंदौली, अप्रैल 26 -- चंदौली। खरीफ सीजन में विभिन्न योजनाओं के तहत निःशुल्क मिनीकिट और रियायती दरों पर बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि किसान कृषि विभाग की वेबसाइट पर इसके लिए बुकिंग कर सकते हैं। लक्ष्य से अधिक आवेदन होने पर ई-लॉटरी के माध्यम से किसानों का चयन किया जाएगा। साथ ही उनको ही बीज वितरित किए जाएंगे। उन्होंने किसानों से इन सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए समय पर आवेदन करने की अपील किया है। यह भी पढ़ें- गोरक्षनगरी में 2220 एकड़ में बोया जाएगा श्रीअन्न
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.