देहरादून, मार्च 22 -- नई टिहरी। टिहरी गढ़वाल के अधिकारों के तहत फ्री बिजली-पानी और टिहरी बांध से मिलने वाली 12 प्रतिशत रायल्टी सीधे टिहरी को दिये जाने की मांग को लेकर चल रहा धरना रविवार को भी 23वें दिन भी पूरी तत्परता से नई टिहरी के बौराड़ी में जारी रहा। धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता, यह धरना निरंतर जारी रहेगा। जायज मांग को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर भी सवाल उठाये गये। कहा गया कि टिहरी बांध विस्थापितों व प्रभावितों को आज तक हनुमंत राव कमेटी की सिफारिशें के अनुरूप सुविधायें नहीं दी गई हैं, जो यहां के लोगों के साथ सीधा धोखा है। धरने पर 23वें दिन सामाजिक कार्यकर्ता सागर भंडारी, रविराज, अजय पंवार, देवांक चमोली, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशी रावत, अशरफी देवी, पूर्व पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली, गैना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.