बागपत, जुलाई 15 -- बिनौली। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी गुट) ने बुधवार को भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार (फ्री ट्रेड) समझौते के विरोध में प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष देशपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिरसलगढ़ गांव से बिनौली ब्लॉक मुख्यालय तक बाइक रैली निकाली। इस रैली के माध्यम से किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने इस ट्रेड डील को देश के किसानों के हितों के विपरीत बताया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन एडीओ पंचायत प्रेम कुमार को सौंपा। रैली में विक्रम सिंह, भोपाल सिंह, राजबीर, रामफल, कुलदीप, सतबीर महक सिंह और कृष्णपाल, बिरेन्द्र सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। यह भी पढ़ें- भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड समझौते के विरोध में भाकियू ने निकाली बाइक रैली यह भी पढ़ें- ट्रेड डील के खिलाफ भाकियू चढूनी ...