उरई, फरवरी 25 -- उरई। रामपुरा कस्बे में मोबाइल ऐप पर इन दिनों 3 से 7 दिन का फ्री ट्रायल या मात्र 1 रुपये में सब्सक्रिप्शन का लालच लोगों को भारी पड़ रहा है। ट्रायल खत्म होते ही बिना स्पष्ट सूचना के हर माह खाते से बड़ी रकम ऑटो डेबिट होने लगती है। कई मामलों में ऐप डिलीट करने के बाद भी कटौती जारी रहती है। इसके शिकार दो युवकों ने पुलिस से शिकायत की है। नगर निवासी अमित कुमार ने फोटो एडिटिंग ऐप का 3 दिन का फ्री ट्रायल लिया। ट्रायल समाप्त होते ही उसके खाते से हर महीने 899 रुपये कटने लगे। वहीं शिवम ने 1 रुपये के ऑफर पर कूकु टीवी ऐप जॉइन किया, लेकिन सातवें दिन 'मासिक मेंबरशिप' के नाम पर 600 रुपये कट गए। थाना प्रभारी निरीक्षक रजत कुमार सिंह ने कहा कि यूजर्स की अनुमति से एप ऑटो-डेबिट या नेक एक्टिवेट कर लेते हैं। जिससे बैंक खाते, डेबिट या क्रेडिट कार्...