फ्री कोचिंग ले रहे 35 से 40 बच्चों का अग्निवीर में हुआ चयन, लोगों ने कोच को सम्मानित किया
बरेली, जून 9 -- इज्जतनगर रेलवे ग्राउंड में फ्री कोचिंग ले रहे 35 से 40 बच्चों का अग्निवीर में चयन हुआ है। दूरदराज से आए तकरीबन 150 जरूरतमंद एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए बच्चों में से 35 से 40 बच्चों का अग्निवीर में चयन हुआ है। सफल हुए सभी खिलाड़ियों व उनके परिजनों ने नि:शुल्क प्रशिक्षण देने वाले कोच अजय कश्यप को माला पहनाकर सम्मानित किया। कोच अजय कश्यप ने बताया कि सभी इस महीने की आखिरी तारीख तक अपने-अपने ट्रेनिंग सेंटर पर चले जाएंगे। चयनित होने वालों में सत्यम, सौरभ, केशव, विशाल, सक्षम, करन, सुशांत सिंह, रुपिंदर गुर्जर, शिवम गंगवार, विवेक शर्मा, माधव, आदर्श सिंह, रूद्र, अमित, अंकित, वीरू समेत अन्य शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.