अलीगढ़, जून 29 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता फ्रीमेसोनिक यूनिवर्सल ब्रदरहुड डे के अवसर पर रविवार को लॉज लाइट ऑफ अलीगढ़ नं. 219 द्वारा सामाजिक सेवा के उद्देश्य से एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वॉकथॉन के साथ हुई, जिसमें सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण और सार्वभौमिक भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।सुबह 10 बजे विष्णुपुरी स्थित डॉ. अनीता सिंघल के क्लिनिक में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दंत एवं नेत्र रोगों से संबंधित समस्याओं से पीड़ित 100 से अधिक मरीजों की निःशुल्क जांच, परामर्श एवं उपचार किया गया। सेवा कार्य में डॉ. अनीता सिंघल (एम.एस.), डॉ. प्रांशु वार्ष्णेय, एम.डी.एस., वरिष्ठ दन्त चिकित्सक तथा डॉ. सौम्या अग्रवाल ने अपनी सेवाएं प्रदान की। कार्यक्रम को सफल बनाने में लॉज लाइट ऑफ अल...