देहरादून, सितम्बर 24 -- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित कोटे के फर्जी प्रमाण पत्र से एमबीबीएस में दाखिला दिलाने वाले गिरोह की तह तक जाने के लिए एसआईटी की अलग-अलग टीमों ने दिल्ली, मेरठ और मुजफ्फरनगर में दबिश दी है। पुलिस की एक टीम मुजफ्फरनगर निवासी उस छात्रा और उसके पिता को पूछताछ के लिए देहरादून ले आई है। जिसने फर्जीवाड़े के जरिए सरकारी कॉलेज में दाखिला लिया था। यह भी पढ़ें- फ्रीडम फाइटर कोटे से MBBS कर बने सभी डॉक्टरों की होगी जांच एसआईटी ने दून में पिता-पुत्री से घंटों तक सघन पूछताछ की। इन्हें जल्द तथ्य जुटाकर गिरफ्तार किया जा सकता है। जांच टीम यह जानने का प्रयास कर रही है कि राजधानी के तहसील प्रशासन में किस अधिकारी या कर्मचारी के स्तर से प्रमाण पत्र जारी कराने की मजबूत सेटिंग की गई थी। हाल ही में गिरफ्तार किए गए गिरोह के सरगना बिहार न...