गोड्डा, जून 27 -- गोड्डा संवाद सूत्र । गोड्डा शहर के वार्ड नंबर चार स्थित कलाली रोड में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में सदर अस्पताल में कार्यरत अनुबंधित नर्स अर्चना कुमारी की करंट से मौत हो गई। ड्यूटी समाप्त कर घर लौटने के कुछ ही देर बाद वह बिजली करंट की चपेट में आ गईं। घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार अर्चना कुमारी शुक्रवार दोपहर सदर अस्पताल से ड्यूटी कर अपने घर पहुंची थीं। यह भी पढ़ें- बिजली पोल में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से दुकानदार की मौतघटना का विवरण घर पहुंचने के बाद वह किसी काम से फ्रीज के पास गईं, तभी अचानक फ्रीज में दौड़ रहे बिजली करंट की चपेट में आ गईं। बिजली का तेज झटका लगने से वह मौके पर ही गिर पड़ीं और गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना के समय घर में उनके पति सुनील साह और 20 वर्षीय पुत्री मौजूद थे। ब...