नई दिल्ली, फरवरी 23 -- फ्रीजर में जब कुछ पके फूड्स या अधपके फूड्स को स्टोर करना हो तो वो बर्फ की वजह से बिल्कुल हार्ड हो जाते हैं। जैसे चिकन, मटन, फिश या फिर सब्जियां। इन्हें अगर फ्रीजर में कई दिन के लिए स्टोर करना हो तो एयर टाइट डिब्बे में रखने पर इनमे बर्फ जम जाती है। जिसे डिफ्रोस्ट करना भी मुश्किल हो जाता है। साथ ही स्वाद पर भी असर पड़ता है। यहीं नहीं इन डिब्बों की वजह से फ्रीजर में स्पेस भी कम हो जाता है और हम ज्यादा चीजें स्टोर नहीं कर पाते। लेकिन अगर आप ये स्मार्ट ट्रिक फॉलो करेंगी तो बाद में खुद को थैंक्स बोलेंगी। अपने फ्रीजर में फूड को स्टोर करने के लिए बेस्ट चीज है "एल्यूमिनियम फॉइल"। जो ना केवल फ्रीजर में स्पेस कम लेगा बल्कि आपके सामान को ज्यादा अच्छी तरह से स्टोर करने में मदद करेगा।फ्रीजर में स्टोर करने के लिए एल्यूमिनियम फॉइल ...