वरिष्ठ संवाददाता, जून 26 -- लखनऊ के अलीगंज की चार मंजिला अवैध इमारत में पहले तल पर स्थित पेट्स शॉप के वेयरहाउस में रखे फ्रीजर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी थी। सबसे पहले फ्रीजर का तार जला, जिसके बाद आग इमारत पर लगे बैनर और होर्डिंग्स तक पहुंच गई। लपटें बढ़ते ही एसी के कंप्रेसर में जोरदार विस्फोट हुआ। इसके बाद आग भूतल पर प्रवेश द्वार के पास लगे एसी के आउटडोर यूनिट्स तक पहुंच गई, जिससे एक के बाद एक नौ आउटडोर यूनिट धू-धू कर जलने लगे। इसी दौरान नीचे खड़ी बुलेट समेत तीन बाइकें भी आग की लपटों से घिर गईं। बाइकों के फ्यूल टैंक फटते ही आग पूरी तरह बेकाबू हो गई। यह खुलासा अग्निशमन विभाग की तफ्तीश में हुआ है।इमारत में नहीं थे अग्नि सुरक्षा उपकरण मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल ने आग लगने के कारणों और उसके विकराल होने के तमाम बिंदुओं का जिक्र क...