हापुड़, मई 22 -- हापुड़ संवाददाता। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में फ्रीगंज रोड पर स्थित एक इंटर कालेज के पास कूड़े के ढेर में अचानक चिंगारी गिरने से आग लग गई। आग इतनी तेजी से भड़की की पास में खड़ी एक कार में भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग धूं धूंकर जलने लगी। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल गई थी। यह भी पढ़ें- फ्रीगंज रोड पर धूं धूं कर जली कारँब्आग लगने का कारण जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर को फ्रीगंज पर एक इंटर कालेज के पास कूड़ा पड़ा था। कूड़े के पास चोला मंगलम फाइनेंस कंपनी के मैनेजर गजरौला निवास अनमोल चौधरी की कार खड़ी थी। कूड़े के ढेर में लगी आग की चपेट में कार भी आ गई। कुछ ही देर में कार धूं धूं कर जलने लगी। इससे मौके पर मौजूद लोगों में...