फ्रिज से पानी निकालने गई मासूम की करंट लगने से मौत
औरैया, मई 29 -- बिधूना, संवाददाता। प्यास लगने पर फ्रिज से पानी की बोतल निकालने गई पांच वर्षीय मासूम की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन आनन-फानन में बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। जनपद कन्नौज के थाना सौरिख क्षेत्र के ग्राम ऐराहो निवासी सुनील कुमार की पांच वर्षीय पुत्री लक्षिता शुक्रवार को अपनी दादी के साथ घर पर थी। बताया गया कि दादी घर में बर्तन साफ कर रही थीं। इसी दौरान प्यास लगने पर मासूम लक्षिता कमरे में रखे फ्रिज से पानी निकालने पहुंची। जैसे ही उसने फ्रिज को छुआ, उसमें उतरे करंट की चपेट में आकर वह अचेत होकर गिर पड़ी। कुछ देर तक बच्ची के बाहर न आने पर परिजन कमरे में पहुंचे तो उसे जमीन पर बेसुध पड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.