फ्रिज सही से कूलिंग नहीं कर रहा? इस आसान पेपर ट्रिक से तुरंत लगाएं पता
नई दिल्ली, मई 21 -- गर्मी का मौसम शुरू होते ही घर में फ्रिज का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होने लगता है। ठंडा पानी, दूध, दही, फल, सब्जियां और बचा हुआ खाना स्टोर करने के लिए पूरे दिन फ्रिज यूज में आता है। लेकिन कई बार उसकी कूलिंग कम होने लगती है। लोग इसे बड़ी खराबी समझकर तुरंत मैकेनिक बुला लेते हैं, जबकि कई मामलों में समस्या बहुत छोटी होती है। दरअसल, फ्रिज के दरवाजे की रबर गैस्केट ढीली या खराब होने से ठंडी हवा बाहर निकलने लगती है, जिससे कूलिंग कम हो जाती है और बिजली की खपत भी बढ़ती है। अच्छी बात यह है कि एक साधारण पेपर ट्रिक की मदद से आप घर बैठे मिनटों में पता लगा सकते हैं कि फ्रिज की सीलिंग सही है या नहीं।गैस्केट क्या काम करती है? गैस्केट फ्रिज के दरवाजे पर लगी रबर सील होती है। इसका काम दरवाजे को पूरी तरह बंद रखना होता है। इससे अंदर की ठंडी हवा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.