नई दिल्ली, जुलाई 16 -- पूरे हफ्ते के लिए सब्जियां खरीदकर लाती हैं। तोरी, बैंगन, कुंदरू, टमाटर, परवल लेकिन फ्रिज में रखने के बाद भी ये बासी लगने लगती हैं। तोरी पिचककर बिल्कुल सूखने को आ जाती है। वहीं परवल भी पीले पड़ने लगते हैं। समझ नहीं आता कि आखिर कैसे फ्रिज में सब्जियों को स्टोर करें कि ये बिल्कुल ताजी और हरी बनी रहें। जब मन हो फ्रिज से निकालें और फटाफट बनाएं। सब्जियां बासी हो जाती हैं इस वजह से आप भी हर रोज सब्जी खरीदने के लिए चक्कर लगाती हैं तो ये तरीका नोट कर लें। इस तरीके से फ्रिट में सब्जियों को स्टोर करेंगी तो हफ्तेभर से भी ज्यादा समय तक सब्जियां हरी-भरी और ताजी बनी रहेंगी।ना रखें प्लास्टिक के डिब्बे और बैग में इंटरनेट पर आपको नुस्खा मिल जाएगा कि सब्जियों को प्लास्टिक के एयर टाइट डिब्बे या फिर प्लास्टिक के जिपलॉक बैग में सब्जियों ...