मुरादाबाद, अप्रैल 15 -- सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के कोठीवाल नगर स्थित लाल बिल्डिंग के पास मंगलवार को एक मकान में फ्रिज में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। मौके पर सीओ कोतवाली सुनीता दहिया और इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने दमकल कर्मियों के साथ मिलकर राहत कार्य कराया। मकान मालिक राजा हलवाई ने बताया कि उनकी बुध बाजार चौकी के पास मिठाई की दुकान है। आग लगने के समय वह दुकान पर थे, जबकि पत्नी पूजा और बेटी शिवानी दवा लेने गई थीं। उनके बेटे लक्ष्य और आशीर्वाद भी किसी काम से बाहर गए हुए थे, जिससे घर पर कोई मौजूद नहीं था। आसपास क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.