नई दिल्ली, मई 9 -- भारतीय खाने में मसाले और फ्लेवर भरपूर होते हैं। यही वजह है कि फ्रिज में रखा बचा हुआ खाना कई बार तेज गंध फैलाने लगता है। खासतौर पर प्याज, लहसुन, करी और मसालेदार खाने की खुशबू पूरे फ्रिज में फैल जाती है। इससे फ्रिज खोलते ही अजीब सी बदबू महसूस होने लगती है। कई लोग इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए बार-बार फ्रिज साफ करते हैं या एयर फ्रेशनर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन एक आसान देसी हैक इस परेशानी को काफी हद तक कम कर सकता है।इस्तेमाल किया हुआ टी बैग कैसे करता है मदद? अगर आपके घर में चाय बनती है, तो इस्तेमाल के बाद टी बैग को फेंकने की बजाय फ्रिज में रख सकते हैं। Used tea bag फ्रिज की बदबू सोखने में मदद कर सकता है। टी बैग में मौजूद चाय की पत्तियां गंध को absorb करने का काम करती हैं। इससे फ्रिज के अंदर की तेज महक धीरे-धीरे कम होने...