नई दिल्ली, जुलाई 22 -- किचन में फ्रिज सबसे जरूरी उपकरणों में से एक है। हम अक्सर खाने-पीने की ज्यादातर चीजों को फ्रिज में रख देते हैं और मान लेते हैं कि अब वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। लेकिन हर खाने की चीज को फ्रिज में रखना सही नहीं होता। कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिन्हें फ्रिज में स्टोर करने से उनका स्वाद, टेक्सचर और पोषण खराब हो सकता है। इतना ही नहीं, कुछ मामलों में इसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है। कई लोग खाने की कुछ चीजों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए उन्हें सीधे फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो अब अपनी इस आदत को बदलने का समय आ गया है।कौन सी चीजें फ्रिज में नहीं करनी चाहिए स्टोर?1- आलू हो जाएगा बेस्वाद आलू बाहर खराब न हो जाए, इसलिए कई लोग उसे पन्नी में बांधकर फ्रिज की बास्केट में डाल देते हैं। ठंडे तापमान में ...