नई दिल्ली, फरवरी 7 -- आज के समय में फ्रिज में खाना स्टोर करने के लिए प्लास्टिक कंटेनर का इस्तेमाल सबसे आम हो गया है। हल्के होने और आसानी से मिलने के कारण लोग लगभग हर तरह का खाना प्लास्टिक में ही रख देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत धीरे-धीरे आपके खाने को पोषण से खाली और सेहत के लिए नुकसानदायक बना सकती है? न्यूट्रिशनिस्ट डिंपल जांगड़ा के अनुसार, कुछ फूड्स को फ्रिज में प्लास्टिक कंटेनर में रखने से ना सिर्फ उनके जरूरी विटामिन्स नष्ट होते हैं, बल्कि प्लास्टिक से निकलने वाले केमिकल्स खाने में मिलकर उसे जल्दी टॉक्सिक बना सकते हैं। ऐसे में सही कंटेनर का चुनाव करना आपकी किचन हैबिट से ज्यादा, आपकी हेल्थ से जुड़ा फैसला बन जाता है।1. एसिडिक फूड्स (Acidic Foods) टमाटर, बेरीज और खट्टे फल जैसे नींबू व संतरा विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरप...