बाराबंकी, फरवरी 17 -- बाराबंकी। छाया चौराहा स्थित न्यू उपवन रेस्टोरेंट में दूषित खाद्य पदार्थ परोसने की शिकायतें हो रही थी। जिसके चलते मंगलवार को सहायक आयुक्त खाद्य ने टीम गठित कर उक्त रेस्टोरेंट की जांच कराई तो कई खामियां मिली। रसोई में गंदगी मिलने पर संचालक को नोटिस जारी की गई। वहीं फ्रिज में रखी सामग्री दूषित मिलने पर मौके पर ही नष्ट कराया गया। सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर इंदिरा मार्केट छाया चौराहा स्थित न्यू उपवन रेस्टोरेंट पर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि टीम ने जांच के लिए पनीर का नमूना लिया। इस दौरान प्रतिष्ठान में साफ सफाई की स्थिति संतोषजनक न होने के कारण सुधार नोटिस जारी की गई। कहा कि फ्रिज में रखे मंचूरियन, दही, क्रिस्पी कॉर्न जैसे पदार्थ दूषित होने के कारण मौके पर ही नष्ट करवा दिया गय...