फ्रिज में उतरे करंट से नवविवाहिता की मौत
औरैया, जून 17 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोहानी खुर्द में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में फ्रिज में उतरे करंट की चपेट में आने से नवविवाहिता की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। हालांकि परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इंकार किए जाने पर शव उन्हें सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार गोहानी खुर्द निवासी सहजल कुमारी पुत्री सुशील कुमार का विवाह 23 अप्रैल 2025 को कानपुर देहात जनपद के मंगलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरपुरा निवासी पंकज उर्फ संजय कुमार के साथ हुआ था। परिजनों ने बताया कि सहजल की मां की तबीयत खराब चल रही थी, जिसके चलते वह करीब तीन दिन पहले अपने पति के साथ मायके आई थी। पति उसे मायके छोड़कर वापस अपने घर चला गया था। बुधवार दोपहर सहजल घर में रखे फ्रिज से सामान निकालने गई थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.