नई दिल्ली, जून 29 -- फ्रिज का इस्तेमाल गर्मियों के दिनों में काफी बढ़ जाता है। हालांकि इन दिनों एक प्रॉब्लम बड़ी कॉमन सुनने को मिलती है कि फ्रिज सही से कूलिंग नहीं कर रहा है। फ्रिज लगातार चलता तो है लेकिन उसमें बर्फ ठीक से नहीं जम पाती, ना ही बाकी चीजें ठंडी होती हैं। ऐसे में ज्यादातर लोगों को लगता है कि गैस खत्म होने की वजह से ऐसा है, जबकि हमेशा यही वजह नहीं होती। कई बाद फ्रिज के डोर की रबर सील (डोर गैस्केट) ठीक से बंद नहीं हो पाती है, जिस वजह से ठंडी हवा बाहर निकलने लगती है। यही वजह है कि फ्रिज में कूलिंग ठीक से नहीं होती और बिजली की खपत भी बढ़ जाती है। अब सवाल है कि कैसे पता किया जाए कि फ्रिज की रबर ढीली है या नहीं? इसे आप एक पेपर ट्रिक से पता कर सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे-एक पेपर से चेक करें फ्रिज की कूलिंग कई बार फ्रिज ठीक से कूलिं...