फ्रिज चालू के शक में महिला को पीटा, पति समेत तीन पर केस
मुरादाबाद, जून 22 -- कटघर थाना क्षेत्र में अजीब मामला सामने आया है। यहां घर का फ्रिज चालू के शक में पति ने महिला को पीट दिया। उसके सास-ससुर ने भी मारपीट की और दो बच्चों को छीनकर महिला को घर से निकाल दिया। शिकायत पर पुलिस ने पति समेत तीन ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। थाना कटघर के इंद्रा चौक निवासी पीड़िता रचना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 जून को बच्चों ने फ्रिज चला दिया था। पति प्रदीप को लगा कि मैंने फ्रिज चालू कर दिया है। इसी बात पर उसने मारना पीटना शुरू कर दिया। सास ने भी मारपीट की। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि ससुर भी उसके साथ मारपीट की थी। उस समय उसके पिता मारपीट की सूचना पर पहुंचे थे तो उनके साथ भी मारपीट कर दोनों बच्चों को छीन कर घर से निकाल दिया था। पीड़िता रचना ने आरोप लगाया कि ये भी दहेज के लिए उसके साथ मारपीट करते हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.