नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- फ्रांस में साइबर अटैक का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जिसमें हैकर्स ने फ्रिज को हथियार बनाते हुए सुपरमार्केट के रेफ्रिजरेशन सिस्टम को निशाना बनाया है। रिपोर्टों के मुताबिक, कुछ फ्रिज और फ्रीजर का तापमान बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस यानी 122 डिग्री फारेनहाइट तक पहुंचा दिया गया। इससे खाने-पीने की चीजों को सुरक्षित रखने वाले सिस्टम प्रभावित हुए और कई स्टोर में सामान खराब हुआ और वहीं कुछ जगहों से आग लगने के मामले भी सामने आए। इस घटना ने इंटरनेट से जुड़े डिवाइस और मशीनों की साइबर सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस में इंटरमार्शे, कैरेफोर और कोऑपरेटिव यू जैसी सुपरमार्केट चेन के स्टोर प्रभावित हुए। कुछ रिपोर्ट्स में सैकड़ों स्टोर तक असर पहुंचने की बात कही गई है। शुरुआती ज...