नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- गर्मियां आते ही फ्रिज का काम भी बढ़ जाता है। लेकिन बार-बार फ्रिज खोलने से कई बार दरवाजे पर लगी रबर ढीली हो जाती है। और, लोगों को पता भी नहीं चलता। अब दरवाजे की रबर ढीली हुई है या नहीं और इसे टाइट करने के लिए कौन सा हैक काम करेगा। ये दोनों ही बातें मिनटों में पता चल जाएंगी। जानें फ्रिज की ढीली रबर पता करने का हैक। साथ ही चुटकियों में ढीली रबर टाइट करने का हैक।कैसे पता करें कि फ्रिज की रबर हो गई है ढीली फ्रिज में कूलिंग कम हो गई है और खाने-पीने के सामान खराब हो रहे। तो सबसे पहले पता करें कि कहीं आपके फ्रिज के डोर में लगी रबर तो ढीली नहीं हो गयी। इसे पता करने का तरीका बहुत ही आसान है। फ्रिज के डोर पर एल्यूमिनियम फॉइल या फिर कागज को रखें और डोर को बंद कर दें। अगर बंद डोर से ये कागज या फॉइल आसानी से निकल जा रहा तो इसका म...