नवादा, मार्च 22 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे युद्ध और राजनीतिक तनाव की तपिश वाली स्थिति का कुप्रभाव अब नवादा के आम आदमी की जेब तक पड़ने लगा है। रूस-यूक्रेन संघर्ष के बाद अब पश्चिम एशिया (इजरायल-ईरान) में बढ़ते तनाव ने ग्लोबल सप्लाई चेन को बुरी तरह प्रभावित किया है। इसका सीधा असर नवादा के इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार पर दिख रहा है, जहां फ्रिज, टीवी और मोबाइल जैसे अनिवार्य सामानों की आवक में कमी आई है और कीमतों में 10 से 15 प्रतिशत तक का उछाल देखा जा रहा है। इस परिस्थिति का खासा बुरा असर पड़ा है। आमजन खरीदारी करने की अनिवार्यता के बावजूद खरीदारी करने में हिचक रहे हैं। जिन्हें खरीदारी करना निहायत ही जरूरी हो गया है, वह अधिक खर्च कर खरीदारी करने को बाध्य हैं। क्रय क्षमता प्रभावित होने का खामियाजा दुकानदारों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.