फ्राड हुए 7.92 लाख तीन पीड़ितों के खाते में कराई वापस
मऊ, मई 31 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली पुलिस की साइबर सेल शाखा ने कोतवाली अंतर्गत तीन गांवों के पीड़ित व्यक्तियों से शातिर दिमाग साइबर जालसाजों द्वारा ठगी गई कुल 7 लाख 92 हजार की धनराशि रविवार को पीड़ितों के खाते में वापस कराने में सफलता पाई है। पैसा वापस पाकर तीनों पीड़ितों ने साइबर पुलिस टीम को धन्यवाद दिया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली अंतर्गत अमिला क्षेत्र के गोफा निवासी विनोद पुत्र दयानन्द से शातिर दिमाग साइबर ठगों ने 6 लाख 50 हजार, मोहम्मदपुर उर्फ काजीपुरा निवासी रामदेव प्रसाद से एक लाख रुपये व नगर क्षेत्र के जमालपुर मिर्जापुर निवासी कल्पनाथ सिंह पुत्र राम अवतार सिंह से 42 हजार रुपये फोन पर ओटीपी पूछकर उनके खाते से उड़ा लिए थे। यह भी पढ़ें- साइबर सेल ने पीड़ितों को वापस कराए 92 हजार रुपये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.