मऊ, मई 5 -- मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली की साइबर टीम ने फ्राड हुए पांच हजार रूपये पीड़ित के खाते में वापस करने में सफलता पाई है। मंगलवार को पीड़ित को बुलाकर उसे पैसा वापस कराने का प्रमाण दिया। साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के जांच के क्रम में आवेदक रवि पुत्र जय सिंह चौहान निवासी बरईपुर थाना मुहम्मदाबाद गोहना ने शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने यूपीआई के माध्यम से पांच हजार रूपये का फ्राड कर लिया है। जिसे गम्भीरता से लेकर साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए आवेदक के खाते में पांच हजार रूपया वापस कराने में सफलता पाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...