मऊ, मई 15 -- मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली की साइबर टीम ने फ्राड की गई पांच हजार रूपये को काफी प्रयास के बाद पीड़ित के खाते में वापस कराने में सफलता प्राप्त की है। आवेदक विरेन्द्र चौहान पुत्र राजकुमार निवासी चिश्तीपट्टी थाना मुहम्मदाबाद गोहना ने साइबर पोर्टल पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा यूपीआई के माध्यम से आवेदक से पैसे का फ्रॉड हो जाने के संबंध में शिकायत की थी। जांच के क्रम में साइबर टीम ने उसके खाते में पैसा वापस करा दिया। साथ ही थाने में बुलाकर पैसा वापस करने का प्रमाण दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...