सोनभद्र, फरवरी 20 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा पुलिस साइबर ठगी के शिकार लोगों को तेजी से राहत दिला रही है। शुक्रवार को इसी प्रकार ताजा मामले में जमीन बेचने के नाम पर बयाना के रूप में 51 हजार रुपये की ठगी का शिकार बने अनपरा बाजार निवासी रविन्द्र प्रताप सिंह पुत्र स्व बृजनाथ सिंह को सम्पूर्ण धनराशि वापस दिला दी गयी है। थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि रविन्द्र प्रताप सिंह ने बीते 28 जनवरी को अज्ञात लोगों के खिलाफ साइबर हेल्प लाइन 1930 व साइबर पोर्टल पर अपनी शिकायत की थी। अनपरा पुलिस की साइबर टीम ने एनसीआरपी पोर्टल का अवलोकन कर सम्बन्धित खातों से कुल 983541 रुपये होल्ड करवाये। पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किये और बैंक शाखा से वार्ता कर पीड़ित को धनराशि वापस दिला दी है। इसमें आनन्द मोहन सिंह समेत पूरी साइबर टीम की अहम भूमिका रही।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.