फ्राड पीड़ित को पुलिस ने लौटाए 50 हजार
भदोही, मार्च 14 -- भदोही, संवाददाात। जिले के दुर्गागंज थाने की पुलिस ने पीड़ित के बैंक खाते में 50 हजार रुपये वापस कराएं हैं। फ्राड हुई धनराशि को पाकर पुलिस के नेक कार्य को सराहा। अनस अंसारी निवासी आनन्दडीह, थाना दुर्गागंज ने अफसरों को प्रार्थना पत्र दिया था। फ्राडस्टर द्वारा 50 हजार रूपये का फ्राड फोन पे के जरिए फ्राड कर लिया गया था। मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया था। पोर्टल का अवलोकन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में 50 हजार रुपये वापस कराए गए। टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार, गोवर्धन कुशवाहा, बलराम यादव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.