फ्राड के 50 हजार पुलिस ने कराए वापस
भदोही, जून 9 -- भदोही, संवाददाता। जिले के औराई थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान लौटाने का काम किया। 50 हजार रुपये वापस बैंक खाते में आने के बाद पीड़ित ने राहत की सांस ली। गिर्दबड़ागांव निवासी नीरज गुप्ता से गलतीवश 50 हजार रुपये किसी अन्य व्यक्ति के बैंक खाते में ट्रांसफर हो गए थे। उन्होंने मामले की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद साइबर हेल्प डेस्क, थाना औराई द्वारा प्रकरण की जांच शुरू की गई।जांच और आवश्यक पत्राचार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित खाते से 50 हजार रुपये वापस पीड़ित के बैंक खाते में जमा करा दिए गए। यह भी पढ़ें- फ्रॉड के 50 हजार रुपये पुलिस ने कराए वापस रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया। पुलिस टीम में शेतांषु शेखर पंकज, रणविजय चौहान, नीरज कुमार, शुभम कुशवाहा आदि शामिल रहे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.