भदोही, फरवरी 26 -- भदोही, संवाददाता। साइबर हेल्प डेस्क कोइरौना थाने की पुलिस ने दो पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया। फ्रॉड के 30 हजार रुपये वापस बैंक खाते में कराया गया। रविकान्त चौधरी निवासी ग्राम सोनैचा थाना कोइरौना के खाते से ऑनलाइन फ्रॉड करके पैसा निकाल लिया गया था। इसी तरह आशीष कुमार विश्वकर्मा निवासी ग्राम नगरदह थाना कोइरौना के बैंक खाते से रुपया निकाल लिया गया था। मामलों में शिकायत के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल किया। रविकान्त चौधरी के 15 हजार तथा आशीष कुमार विश्वकर्मा के खाते में 15 हजार रुपये वापस कराए गए। पुलिस ने आह्वान किया गया कि साइबर फ्राड होते ही तत्काल 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस टीम में विनोद कुमार और शिवानी मिश्रा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...