फ्राड की रकम के लिए खुलवाया ट्रस्ट का चालू खाता
संतकबीरनगर, सितम्बर 30 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में साइबर फ्रॉड का अनोखा मामला सामने आया है। फ्रॉड की रकम ठिकाने लगाने के लिए ट्रस्ट के नाम पर चालू खाता खुलवाया गया और महज छह महीने में उसमें 86.20 लाख रुपये पहुंच गए। बैंक की आंतरिक जांच में लेन-देन संदिग्ध मिलने पर खाता फ्रीज किया गया, तो वहीं फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट इंडिया ने भी रिपोर्ट भेजी। जांच में 09 राज्यों से जुड़ा साइबर फ्रॉड का रैकेट सामने आया। इस प्रकरण में दो नामजद समेत कुछ अज्ञात पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है।
जांच के विवरण साइबर क्राइम थाने के एसआई ललितकांत यादव और कांस्टेबल राम प्रवेश मद्धेशिया के मुताबिक एफआईयू की रिपोर्ट पर जांच शुरू हुई। पता चला कि मेंहदावल बाईपास स्थित केनरा बैंक में बाबा हरदेव सिंह जी महाराज संत निरंकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.