फिरोजाबाद, अप्रैल 22 -- शिकोहाबाद नगर के व्यापारियों को मोबाइल पर क्यूआर कोड भेजकर लाइसेंस के रिन्युवल कराने के नाम पर धन की मांग की जा रही है। जिससे कारोबारियों में डर पैदा हो गया है। व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल सहित कई व्यापारियों के मोबाइल पर मंगलवार को लखनऊ के नम्बर से क्यूआर कोड भेजा गया। वही फोन करके व्यापारियों को लाइसेंस को रिन्युवल कराने के लिए कोड पर रुपए भेजने के लिए कहा। जब उन्हें मैसेज आया तो खाद्य सुरक्षा विभाग से मेसेज की सत्यता को जानने के लिए फोन किया लेकिन विभागीय अधिकारियों ने किसी प्रकार के कोड को भेजने की घटना से इंकार किया।इस बारे में खाद्य विभाग के अधिकारी चंदन सिंह पांडेय ने बताया कि विभाग किसी भी व्यापारी को क्यू आर कोड नहीं भेजता। समय समय पर कारोबारी खुद भी अपने काम कराते रहते हैं या फिर विभाग कैंप लगा...