नई दिल्ली, जून 18 -- हर्ष वी पंत,प्रोफेसर, किंग्स कॉलेज लंदन फ्रांस के विख्यात के एवियन-लेस-बेन्स में जी-7 की बैठक से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय बैठक भारत-अमेरिका संबंधों के बदलते दौर का प्रमाण है। 16 महीने बाद दोनों नेताओं की आमने-सामने की इस मुलाकात से न केवल आपसी भागीदारी मजबूत हुई, बल्कि हाल के दिनों में सामने आई चुनौतियां भी उजागर हुई हैं। बातचीत में दोनों देशों के संबंधों का दायरा बढ़ा है। हालांकि, कोई इसमें बड़ी कामयाबी नहीं मिल पाई, पर बातचीत जारी रखने की इच्छा यह बताती है कि दोनों सरकारें व्यापक रणनीतिक साझेदारी को बनाए रखने में आर्थिक संबंधों के महत्व को समझती हैं। यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब ट्रंप प्रशासन की विदेश नीति को लेकर भारत में बेचैनी बढ़ रही थी। भारत अमेरिका क...