नई दिल्ली, जून 11 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। फ्रांस में पहली बार आयोजित होने जा रहे 'भारत इनोवेट्स' में देश के 120 डीपटेक स्टार्टअप अपनी तकनीक का प्रदर्शन करेंगे। इस मंच पर विश्व के 350 से अधिक निवेशकों और कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान, निवेश, शोध और तकनीकी को लेकर समझौते होने की उम्मीद है। फ्रांस के नाइस में 14 जून से शुरू होने वाली तीन दिवसीय प्रदर्शनी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों उद्घाटन करेंगे। इस प्रदर्शनी के जरिए भारतीय तकनीकों को प्रदर्शित करना और वैश्विक स्तर पर भी उनके लिए मंच स्थापित करना है। भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष के लिहाज से भी यह पहल महत्वपूर्ण है. यह भी पढ़ें- भारत में ही तैयार होगा राफेल, पहले से अधिक घातक; मोदी की फ्रांस यात्रा में डील ...