नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- फ्रांस में 17 अक्टूबर को हुई हिंसक घटनाओं और लूटपाट पर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोमवार को कड़ा रुख अपनाया। राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में उन्होंने उपद्रवियों को चेतावनी देते हुए कहा कि तोड़फोड़ और अराजकता फैलाने वाले हर व्यक्ति को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे और उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। देश के बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने सोमवार को एक आपातकालीन बैठक बुलाई। उन्होंने घोषणा की कि सोमवार शाम से प्रभावित इलाकों में आंशिक कर्फ्यू लागू लगाया जाएगा। अगर हिंसा पर जल्द काबू नहीं पाया गया, तो सरकार पूरे देश में आपातकाल लागू करने से भी पीछे नहीं हटेगी। बता दें कि पूरे देश में हिंसा चरम पर है। हिंसा में करीब सौ पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। मैक्रों ने हिंसा रोकने के लिए जल्द से ...