फ्रांस में भयंकर गदर देख भारत भी अलर्ट, अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी
नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- फ्रांस में जारी प्रदर्शनों को लेकर भारत भी अलर्ट मोड पर है। अब बुधवार को भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें सतर्क रहने की सलाह दी गई है। फ्रांस में हालिया हिंसक प्रदर्शनों और लूटपाट की घटनाओं के बाद, पेरिस पुलिस ने कुछ इलाकों में बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक नया कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। महंगाई समेत कई मुद्दों को लेकर फ्रांस में बीते दिनों बड़े स्तर पर प्रदर्शन हुए हैं। फ्रांस में भारतीय दूतावास की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें कहा गया, 'फ्रांस में रहने वाले और वहां की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी। हाल के हालात और स्थानीय कर्फ्यू को देखते हुए कृपया सतर्क रहें और सावधानी बरतें। प्रदर्शन वाली जगहों और भीड़भाड़ से दूर रहें और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.