फ्रांस में छात्र आंदोलन तेज, प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान
नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- फ्रांस में छात्र आंदोलन का विस्तार फ्रांस में छात्र संगठनों ने शुक्रवार को कहा कि वे अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। सरकार से अपनी एक प्रमुख मांग मनवाने में सफलता मिलने के बाद भी उनका आंदोलन खत्म नहीं होगा। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, देशभर में अब भी 141 स्कूल बंद हैं। इस आंदोलन को पेरिस के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों का भी समर्थन मिलने लगा। तीसरे सप्ताह में पहुंच चुका यह प्रदर्शन अब एक बड़े आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। कुछ विश्वविद्यालयों के छात्र भी इसमें शामिल होकर उस व्यवस्था के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे हैं, जिसे वे ठीक से काम नहीं करने वाली व्यवस्था मानते हैं। छात्रों का कहना है कि फ्रांस के बजट संकट के कारण शिक्षा पर खर्च में कटौती किए जाने से स्थिति और खराब हो गई। यह भी पढ़ें- बेल्जियम में महंगाई के खिलाफ प्रदर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.