सिमडेगा, अक्टूबर 29 -- सिमडेगा। सिमडेगा शंख नदी छठ घाट पूजा की ख्याति न सिर्फ झारखंड में बल्कि अब विदेशों में भी पहुंच चुकी है। शंख छठ पूजा की भव्यता देखकर फ्रांस से चार सैलानी सिमडेगा के शंख नदी छठ घाट पहुंचे। सभी विदेशी सैलानी छठ पूजा को काफी करीब से जानने सोमवार की शाम और मंगलवार की सुबह भी शंख नदी छठ घाट पहुंचे। इस दौरान विदेशी सैलानियों ने वहां उपस्थित लोगों से छठ महापर्व को नजदीक से जानने के प्रयास किया। विदेशी सैलानियों ने छठ पूजा से संबंधित तस्वीर भी कैमरे में कैद की। छठ पूजा का महत्व जानने के बाद विदेशी सैलानियों ने रीति रिवाज के साथ भगवान भास्कर को दुध का अर्घ्य भी अर्पण किया। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति महान है। यहां प्रकृति के साथ जुड़कर त्योहार मनाया जाना उन्हें प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.